⚡ ब्रेकिंग News

जलभराव से घिरा प्राथमिक विद्यालय भीखीपुर, बच्चों की सुरक्षा पर सवाल, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार से अभद्रता का आरोप

जलभराव से घिरा प्राथमिक विद्यालय भीखीपुर, बच्चों की सुरक्षा पर सवाल, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार से अभद्रता का आरोप

केएमबी खुर्शीद अहमद 
सिंहपुर, अमेठी। विकासखंड सिंहपुर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय भीखीपुर के आसपास इन दिनों जलभराव और कीचड़युक्त रास्ते की समस्या गंभीर बनी हुई है। विद्यालय के दोनों ओर बारिश का पानी जमा होने से तालाब जैसी स्थिति नजर आ रही है, जबकि विद्यालय तक पहुंचने वाला रास्ता भी पानी और कीचड़ से भरा हुआ है। ऐसे में छोटे-छोटे बच्चों का विद्यालय आना-जाना जोखिम भरा बना हुआ है।स्थानीय लोगों के मुताबिक बारिश के बाद विद्यालय तक पहुंचने वाले रास्ते की स्थिति बेहद खराब हो जाती है। रास्ते के दोनों ओर पानी भरा होने के कारण बच्चों के फिसलकर गिरने की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो किसी दिन गंभीर हादसा हो सकता है।
इसी समस्या की समाचार कवरेज करने पहुंचे पत्रकार के साथ विद्यालय के प्रधानाचार्य राहुल सिंह द्वारा कथित तौर पर अभद्रता किए जाने का मामला भी सामने आया है। आरोप है कि कवरेज के दौरान पत्रकार के साथ हाथापाई की स्थिति बनी और उनका मोबाइल फोन छीनकर उसमें रिकॉर्ड किया गया वीडियो डिलीट करने का प्रयास किया गया। घटना को लेकर पत्रकारिता जगत में भी नाराजगी जताई जा रही है।मामले में जब खंड शिक्षा अधिकारी पूजा सिंह से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि विद्यालय के बाहर रास्ते पर जलभराव और कीचड़ की समस्या उनके संज्ञान में पहले नहीं थी। उन्होंने कहा कि विद्यालय के बाहर रास्ते की व्यवस्था की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत की है। बीईओ ने आश्वासन दिया कि वह एडीओ पंचायत और खंड विकास अधिकारी से इस संबंध में बातचीत कर समस्या के समाधान के लिए प्रयास करेंगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...