⚡ ब्रेकिंग News

सर्पदंश से डॉक्टर के पुत्र की मौत, जिला अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिजनों में मचा कोहराम

सर्पदंश से डॉक्टर के पुत्र की मौत, जिला अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिजनों में मचा को

केएमबी खुर्शीद अहमद
शिवरतनगंज,अमेठी। कस्बे में डॉ. पुत्तन दीक्षित के पुत्र अतुल दीक्षित की सर्पदंश से हुई आकस्मिक मौत के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। 200 बेड जिला अस्पताल लोधवरिया में इलाज के दौरान अतुल ने दम तोड़ दिया, जिसके बाद परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
अतुल दीक्षित की अकाल मृत्यु से बेहाल परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों और गणमान्य नागरिकों ने पीड़ित आवास पर पहुंचकर शोक-संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सर्पदंश को 'दैवीय आपदा' की श्रेणी में शामिल किए जाने के मद्देनजर, क्षेत्रवासियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवार को तत्काल राहत पहुंचाते हुए दैवीय आपदा राहत कोष के तहत तय सरकारी आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए, ताकि इस मुश्किल घड़ी में पीड़ित परिवार को कुछ सहारा मिल सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...