⚡ ब्रेकिंग News

दीवार गिरने से मृत बालिका के परिजनों को ₹4 लाख की आर्थिक सहायता

दीवार गिरने से मृत बालिका के परिजनों को ₹4 लाख की आर्थिक सहायता

केएमबी खुर्शीद अहमद
अमेठी। जनपद में अतिवृष्टि के कारण हुई जनहानि के मामलों में त्वरित राहत उपलब्ध कराने के लिए जिलाधिकारी संजय चौहान के निर्देशों तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की संवेदनशील एवं जनहितकारी नीति के अनुरूप प्रशासन द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए मृत बालिका के परिजनों को दैवीय आपदा राहत कोष से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई। दिनांक 01 सितम्बर 2026 को अत्यधिक वर्षा के कारण दीवार गिर जाने से कु. कोमल पुत्री जियालाल, निवासी पूरे बख्तावर, परगना जगदीशपुर, तहसील मुसाफिरखाना, जनपद अमेठी की मृत्यु हो गई थी। घटना के उपरांत परिजनों की सहमति प्राप्त कर नियमानुसार पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें दीवार गिरने से मृत्यु होने की पुष्टि हुई। मामले की पुष्टि होने के बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर तहसील प्रशासन द्वारा आवश्यक औपचारिकताएं प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करते हुए राहत सहायता के लिए प्रकरण तैयार किया गया। तत्पश्चात दैवीय आपदा के अंतर्गत अनुमन्य राहत राशि प्रदान किए जाने की प्रक्रिया पूरी करते हुए आज अपराह्न मृतका के पिता जियालाल के बैंक खाते में ₹4 लाख की धनराशि अंतरित करने की कार्रवाई की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित परिवारों को शासन की मंशा के अनुरूप त्वरित राहत एवं सहायता उपलब्ध कराई जाए, जिससे पीड़ित परिवारों को समय पर सहयोग मिल सके। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी के निर्देशानुसार आपदा प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को शासन द्वारा निर्धारित सहायता शीघ्र उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...