⚡ ब्रेकिंग News

कल 26 अक्टूबर को वाल्मीकि जयंती पर रहेगा सार्वजनिक अवकाश, उत्तर प्रदेश सरकार ने घोषित की छुट्टी

कल 26 अक्टूबर को वाल्मीकि जयंती पर रहेगा सार्वजनिक अवकाश, उत्तर प्रदेश सरकार ने घोषित की छुट्टी

केएमबी शिव प्रकाश जायसवाल
लखनऊ। महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर कल उत्तर प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा घोषित अवकाश के तहत प्रदेश के विभिन्न सरकारी कार्यालयों एवं संबंधित सरकारी संस्थानों में छुट्टी रहेगी।

महर्षि वाल्मीकि जयंती भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक परंपरा का महत्वपूर्ण पर्व है। महर्षि वाल्मीकि को रामायण के रचयिता के रूप में जाना जाता है। उनका जीवन और उनकी रचनाएं समाज को सत्य, ज्ञान, नैतिकता तथा सदाचार का संदेश देती हैं।

इस अवसर पर प्रदेशभर में महर्षि वाल्मीकि के अनुयायियों द्वारा विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। कई स्थानों पर शोभायात्राएं, पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन के कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं।

केएमबी न्यूज़ | सच के साथ नई शुरुआत

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...