अफ्रीकी ओलंपिक पदक विजेता ने ताइक्वांडो खिलाड़ी अयान को किया सम्मानित
देवरिया। रूटेड ताइक्वांडो एकेडमी मेरठ द्वारा आईआईएमटी विश्वविद्यालय, मेरठ में आयोजित एक सप्ताह के चौथे विशेष ताइक्वांडो प्रशिक्षण शिविर का समापन प्रेरणादायक क्षणों के साथ हुआ। इस शिविर में ट्यूनीशिया के अंतरराष्ट्रीय डबल गोल्ड मेडलिस्ट और ओलंपिक पदक विजेता मोहम्मद खलील जेंदौबी विशेष रूप से प्रशिक्षक के रूप में उपस्थित रहे। इस दौरान खुखुन्दू क्षेत्र के प्रतिभाशाली किशोर ताइक्वांडो खिलाड़ी अयान बिन लियाकत ने कैंप में हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
प्रशिक्षण शिविर के दौरान अयान को अंतरराष्ट्रीय स्तर के दिग्गज खिलाड़ी से ताइक्वांडो की बारीकियाँ सीखने का अभूतपूर्व अवसर मिला। उनकी उत्कृष्ट मेहनत और लगन को देखते हुए ओलंपिक पदक विजेता मोहम्मद खलील जेंदौबी ने उन्हें अपने हाथों से सम्मानित किया। जेंदौबी ने अयान की प्रशंसा करते हुए उनके आगामी राष्ट्रीय स्तर के मुकाबलों के लिए ढेरों शुभकामनाएँ दीं।
रूटेड अकादमी के निदेशक अंकुर सिंह सैनी ने बताया अपनी कड़ी मेहनत और खेल के प्रति समर्पण के दम पर अयान का चयन हाल ही में विद्यालयी ताइक्वांडो राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए उत्तर प्रदेश की टीम में हुआ है। इस बड़ी उपलब्धि से उनके परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। आगे श्री सैनी ने कहा कि सिविर में संपूर्ण देश से 120 ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। अयान के इस मुकाम पर पहुँचने और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी द्वारा सम्मानित होने पर यूपी पब्लिक स्कूल खुखुन्दू के प्रधानाचार्य पवन कुमार कुशवाहा, अयान बिनलियाकत को स्टेडियम प्रशिक्षक गिरीश चंद्र सिंह, माधव वर्मा, अनिल कुमार, जनपदीय व्यायाम शिक्षक जाकिर हुसैन, राहुल सिंह, ग्राम प्रधान संगीता देवी, जिला पंचायत सदस्य संदेश यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य उपेंद्र, ग्राम प्रधान बेगम जहांआरा, उनके प्रतिनिधि मोहम्मद रबुल करीम और ननिहाल के ग्राम प्रधान दीनदयाल यादव सहित क्षेत्रवासियों ने गर्व व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी हैं।
Post a Comment