⚡ ब्रेकिंग News

पत्रकार नसीम हत्याकांड में आटा मिल मालिक समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

पत्रकार नसीम हत्याकांड में आटा मिल मालिक समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

केएमबी ब्यूरो नीरज अग्रवाल
हापुड़। पत्रकार नसीम की हत्या के मामले में हापुड़ देहात पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आटा मिल मालिक समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, घटना 18 अक्टूबर को जरौठी रोड स्थित आटा मिल पर हुई थी। बताया गया कि पत्रकार नसीम अपने सहयोगियों के साथ आटा मिल पर विज्ञापन लेने पहुंचे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर आरोपियों और नसीम व उनके साथियों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि मिल मालिक समेत अन्य आरोपियों ने एकजुट होकर उनके साथ मारपीट की। इस घटना में नसीम गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौत हो गई। मामले में कार्रवाई करते हुए हापुड़ देहात पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा प्रकरण में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...