गोली लगने से 32 वर्षीय दिग्विजय सिंह की मौत, तीन मासूमो के सिर से उठा पिता का साया
सुलतानपुर। लम्भुआ थाना क्षेत्र के धनेच्छे गांव में मंगलवार शाम करीब चार बजे गोली चलने की घटना में 32 वर्षीय दिग्विजय सिंह पुत्र लाल प्रताप सिंह की मौत होने की सूचना सामने आई है। मृतक की पहचान ग्राम धनेच्छे, थाना लम्भुआ, जनपद सुलतानपुर निवासी के रूप में हुई है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूत्रों के मुताबिक, दिग्विजय सिंह का अपनी पत्नी से विवाद हुआ था। उनकी ससुराल सुजानगंज बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि वह ससुराल से लौटकर आए थे, जिसके बाद शाम करीब चार बजे यह घटना हुई। हालांकि, विवाद और गोली चलने की घटना के बीच संबंध तथा मौत की वास्तविक परिस्थितियों की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है। मृतक अपने पीछे दो बेटे और एक बेटी छोड़ गए हैं। पिता की मौत से तीनों बच्चों के सिर से साया उठ गया। घटना को लेकर परिवार में दुख का माहौल है। गोली चलने की वजह और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।
Post a Comment