⚡ ब्रेकिंग News

सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर 3 टेनिस खिलाड़ियों की सड़क हादसे में मौत

सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर 3 टेनिस खिलाड़ियों की सड़क हादसे में मौत

केएमबी जगन्नाथ मिश्रा
सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर 3 टेनिस खिलाड़ियों की सड़क हादसे में मौत हो गई। 3 लोग घायल हैं। खिलाड़ी अर्टिगा कार से लखनऊ से देवरिया जा रहे थे। बुधवार सुबह 5 बजे 100 की स्पीड में कार पीछे से ट्रक में घुस गई।

पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, झपकी आने से हादसा हुआ। राहगीरों और यूपीडा के सुरक्षाकर्मियों ने कार के गेट तोड़कर घायलों को बाहर निकाला। घायलों को एंबुलेंस से अयोध्या मेडिकल कॉलेज भिजवाया। वहां डॉक्टरों ने 3 को मृत घोषित कर दिया। हादसा बल्दीराय थाना क्षेत्र में हुआ।

मृतक खिलाड़ियों की पहचान देवरिया के रहने वाले नित्या प्रजापति (22), इरफान अंसारी (20) और अनिकेत (24) के रूप में हुई है। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...