अमेठी के युवक का लखनऊ में हुआ सड़क एक्सीडेंट, हुई दर्दनाक मौत
अमेठी जनपद के शिवरतनगंज थाना अंतर्गत नवयुवक का लखनऊ के महानगर कोतवाली के समीप सड़क हादसे में मौत हो गई । रविवार की सुबह टिकरी गांव में हड़कंप उस समय मच गया जब खबर आई कि रामबदुर सिंह के छोटे बेटे राजेश सिंह उर्फ शक्तिमान उम्र लगभग 27 वर्ष का लखनऊ में सड़क हादसे में मौत हो गई है । सूत्रों से पता चला कि राजेश लखनऊ के एक निजी होटल में मैनेजर के रूप में कार्य करता था और रात तकरीबन 11 बजे छुट्टी के बाद अपने कमरे पर वापिस जा रहा था तभी तेज रफ्तार कार UP 32 RE 4214 ने राजेश की स्कूटी को अपने चपेट में ले लिया जिससे स्कूटी के परखच्चे उड़ गए । आनन फानन लखनऊ पुलिस राजेश को घायल अवस्था में किंग जार्ज मेडिकल कॉलेज ले गई जहां डॉक्टरों ने राजेश को मृत घोषित कर दिया । रविवार को डेथबॉडी के गांव पहुंचने पर परिजनों का रो - रो कर बुरा हाल रहा । परिजनों के मुताबिक राजेश के पीछे पिता रामबहादुर सिंह, एक बड़ा भाई जय प्रताप सिंह ,पत्नी सीमा सिंह,एकलौता बेटा कृष्णा सिंह उम्र 5 वर्ष परिवार में थे । राजेश सिंह की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई ।
Post a Comment