⚡ ब्रेकिंग News

तहसील लम्भुआ में सम्पूर्ण समाधान दिवस डीएम और एसपी ने सुनीं जनता की समस्याएं एवं दिए निस्तारण के सख्त नर्देश

तहसील लम्भुआ में सम्पूर्ण समाधान दिवस डीएम और एसपी ने सुनीं जनता की समस्याएं एवं दिए निस्तारण के सख्त नर्देश

केएमबी शिव प्रकाश जायसवाल
सुलतानपुर। शनिवार को तहसील लम्भुआ में 'सम्पूर्ण समाधान दिवस' का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी इन्द्रजीत सिंह एवं पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने संयुक्त रूप से की। इस दौरान अधिकारियों ने बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और प्राप्त प्रार्थना पत्रों के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतों का समीक्षात्मक अवलोकन किया। राजस्व और पुलिस विभाग से जुड़े विवादों, विशेषकर भूमि संबंधित प्रकरणों के समाधान के लिए दोनों अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर जाकर निष्पक्ष और नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करे। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने मातहतों को हिदायत दी कि समाधान दिवस में आने वाली हर शिकायत का निस्तारण समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से होना चाहिए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर तहसील प्रशासन, पुलिस विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...