सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: एंबुलेंस ट्रक में घुसी, चार की दर्दनाक मौत
सुल्तानपुर। अयोध्या सुल्तानपुर बॉर्डर के पास हलियापुर थाना क्षेत्र रविवार सुबह पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार एंबुलेंस सड़क किनारे ट्रक से टकरा गई। पुलिस के मुताबिक एम्बुलेंस पंचकूला से सेना के शहीद सूबेदार मेजर सत्यवान का पार्थिव शरीर लेकर देवरिया जा रही थी। एंबुलेंस में शहीद जवान की भाई राजन चौधरी, भतीजे राम समुझ, बेटे गौरव सिंह और चालक जसपाल सवार थे। बताया गया कि रविवार सुबह करीब 8:15 बजे हलियापुर थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एंबुलेंस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए और वह बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचवाया। इलाज के दौरान राम समुझ और राजन चौधरी की भी मौत हो गई।
Post a Comment