⚡ ब्रेकिंग News

सालों पुरानी समस्या से मिलेगी निजात, सत्थिन चौराहे पर नाली निर्माण कार्य प्रगति पर

सालों पुरानी समस्या से मिलेगी निजात, सत्थिन चौराहे पर नाली निर्माण कार्य प्रगति पर

केएमबी खुर्शीद अहमद
अमेठी। जनपद अमेठी के विकासखंड बाजार शुक्ल अंतर्गत ग्रामसभा सत्थिन चौराहे पर वर्षों से चली आ रही जलभराव की समस्या से अब लोगों को निजात मिलने की उम्मीद जगी है। बरसात के दिनों में चौराहे पर पानी भर जाने से दुकानदारों और राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। कई बार हालात तालाब जैसे हो जाते थे, जिससे आवागमन के साथ-साथ व्यापारिक गतिविधियां भी प्रभावित होती थीं। ग्रामीणों की इस समस्या को देखते हुए ग्राम प्रधान इफ्तिखार अहमद उर्फ गुड्डू भाई के प्रयास से क्षेत्र पंचायत निधि के माध्यम से नाली निर्माण का कार्य कराया जा रहा है। ब्लॉक प्रमुख हारून खां के सहयोग से जनहित में शुरू हुआ यह निर्माण कार्य वर्तमान में प्रगति पर है। इससे स्थानीय लोगों में समस्या के समाधान की उम्मीद बढ़ी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...