⚡ ब्रेकिंग News

शिव महापुराण कथा के विश्राम दिवस पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

शिव महापुराण कथा के विश्राम दिवस पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

केएमबी खुर्शीद अहमद
 अमेठी। स्थानीय क्षेत्र में आयोजित भव्य शिव महापुराण कथा के विश्राम दिवस पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा व्यास गरुणेश जी महाराज ने भगवान शिव के विभिन्न स्वरूपों, उनकी दिव्य लीलाओं और शिव महापुराण के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उनके ओजस्वी प्रवचनों से पूरा कथा पंडाल शिवमय हो गया। कथा के दौरान महाराज श्री ने बताया कि भगवान शिव की लीलाएं भक्तों को भक्ति, प्रेम और समर्पण का संदेश देती हैं। उन्होंने ऋषि दुर्वासा, भगवान हनुमान और ब्रज में गोपेश्वर स्वरूप के प्रसंगों का वर्णन करते हुए भगवान शिव की महिमा बताई। उन्होंने कहा कि भगवान शिव अपने भक्तों पर कृपा बनाए रखते हैं और सच्ची भक्ति मनुष्य को सदमार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है।गरुणेश जी महाराज ने द्वादश ज्योतिर्लिंग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए श्रद्धालुओं को भगवान शिव की आराधना करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि शिव महापुराण कथा का श्रवण मनुष्य के जीवन में आध्यात्मिक चेतना और सकारात्मक विचारों का संचार करता है।कथा के विश्राम दिवस पर हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रवचनों का रसपान किया। कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन में भक्ति और आस्था का माहौल बना रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...