⚡ ब्रेकिंग News

श्याम सेवा ट्रस्ट परिसर में तीन दिवसीय जनकल्याणकारी योजनाओं की चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ, केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं की दी गई जानकारी

श्याम सेवा ट्रस्ट परिसर में तीन दिवसीय जनकल्याणकारी योजनाओं की चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ, केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं की दी गई जानकारी

केएमबी संवाददाता
लखनऊ। केंद्र सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से 19 अक्टूबर 2026 को श्याम सेवा ट्रस्ट के प्रांगण में तीन दिवसीय चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। यह प्रदर्शनी 18 से 20 अक्टूबर तक आयोजित की जा रही है। प्रदर्शनी का उद्घाटन अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, अवध प्रांत के अध्यक्ष एवं खाटू श्याम मंदिर, निकट मां चंद्रिका देवी मंदिर, कठवारा, बीकेटी के संस्थापक ट्रस्टी यशपाल सिंह चौहान ने किया। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, लखनऊ द्वारा आयोजित इस प्रदर्शनी में केंद्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को आकर्षक चित्रों और प्रदर्शनी सामग्री के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है। इसका उद्देश्य लोगों को सरकारी योजनाओं, उनके लाभ और उनसे जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों से परिचित कराना है। प्रदर्शनी के माध्यम से श्रद्धालुओं एवं आमजन को बताया जा रहा है कि सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर पात्र व्यक्ति उनका लाभ उठा सकते हैं। इस पहल से लोगों में सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने और योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। आयोजकों की इस पहल का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाना तथा लोगों को अपने अधिकारों और उपलब्ध सरकारी सुविधाओं के प्रति जागरूक करना है। तीन दिवसीय इस प्रदर्शनी के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...