⚡ ब्रेकिंग News

उल्लास नवभारत साक्षरता अभियान के अंतर्गत 24 अक्टूबर को होगी साक्षरता परीक्षा, धनोरा विकासखंड के 129 परीक्षा केंद्रों पर 4544 परीक्षार्थी होंगे शामिल

उल्लास नवभारत साक्षरता अभियान के अंतर्गत 24 अक्टूबर को होगी साक्षरता परीक्षा, धनोरा विकासखंड के 129 परीक्षा केंद्रों पर 4544 परीक्षार्थी होंगे शामिल


केएमबी नीरज डेहरिया  
सिवनी। उल्लास नवभारत साक्षरता अभियान के अंतर्गत दिनांक 24 अक्टूबर 2026, शनिवार को प्रातः 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक साक्षरता परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। सिवनी जिले के धनोरा विकासखंड में परीक्षा के सफल एवं व्यवस्थित संचालन के लिए कुल 129 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 4544 नवसाक्षर परीक्षार्थी सम्मिलित होकर अपनी पढ़ने-लिखने एवं सामान्य गणना की क्षमता का आकलन कराएंगे।
विकासखंड सह-समन्वयक विजय उपाध्याय ने बताया कि उल्लास नवभारत साक्षरता अभियान का उद्देश्य शिक्षा से वंचित 15 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के व्यक्तियों को साक्षर बनाकर उन्हें आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाना है। अभियान के माध्यम से ऐसे लोगों को पढ़ने, लिखने तथा दैनिक जीवन में आवश्यक सामान्य गणना का ज्ञान प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है। साक्षरता परीक्षा के माध्यम से नवसाक्षरों के अर्जित ज्ञान का मूल्यांकन किया जाएगा तथा उन्हें शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के प्रयासों को गति मिलेगी।
उन्होंने बताया कि परीक्षा के सुचारू संचालन एवं व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए विकासखंड स्तर पर मॉनिटरिंग टीम का गठन किया गया है। विकासखंड स्तर पर बीआरसीसी, बीएसी एवं विकासखंड सह-समन्वयक परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण एवं मॉनिटरिंग करेंगे। इसी प्रकार जन शिक्षा केंद्र स्तर पर जन शिक्षक, जन शिक्षा केंद्र प्रभारी एवं संकुल सह-समन्वयक परीक्षा की व्यवस्थाओं, परीक्षार्थियों की उपस्थिति तथा परीक्षा के व्यवस्थित संचालन पर निगरानी रखेंगे। विजय उपाध्याय ने बताया कि सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को परीक्षा के सफल आयोजन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा निर्धारित समय पर परीक्षा संचालन में सहयोग प्रदान करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अभियान के माध्यम से निरक्षर व्यक्तियों को साक्षरता की मुख्यधारा से जोड़ने और उनमें शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अभियान से जुड़े सदस्यों से परीक्षा के सफल संचालन में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...