दुर्गा पूजा को लेकर शिवगढ़ थाना प्रभारी ने किया पैदल मार्च, पंडालों की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
शिवगढ़। सुल्तानपुर दुर्गा पूजा को देखते हुए शिवगढ़ थाना अध्यक्ष परशुराम ओझा ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। थाना अध्यक्ष ने अपने हमराहियों के साथ शिवगढ़ में पैदल मार्च कर शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया।
इस दौरान पुलिस टीम ने दुर्गा पूजा के लिए लगाए गए विभिन्न पंडालों का भ्रमण किया और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पंडाल अध्यक्षों से मुलाकात की। थाना अध्यक्ष ने पंडाल समितियों से आवश्यक जानकारी लेते हुए त्योहार के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की।पुलिस टीम ने पंडालों के आसपास की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। थाना अध्यक्ष परशुराम ओझा ने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की गई।
Post a Comment