⚡ ब्रेकिंग News

मोतिगरपुर में नरेंद्र प्रताप वर्मा अध्यक्ष एवं संदीप कुमार मंत्री निर्विरोध निर्वाचित

मोतिगरपुर में नरेंद्र प्रताप वर्मा अध्यक्ष एवं संदीप कुमार मंत्री निर्विरोध निर्वाचित

केएमबी सुनील कुमार
सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ सुल्तानपुर (सम्बद्ध- अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ भारत) की ब्लॉक इकाई मोतिगरपुर का त्रैवार्षिक अधिवेशन एवं शिक्षक सम्मेलन दिनांक 24 अक्टूबर 2026 को सम्पन्न हुआ। सम्मेलन से पहले पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय मुकेश सिंह की स्मृति में शोक सभा आयोजित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके तत्पश्चात अधिवेशन का शुभारंभ हुआ। अधिवेशन में लगभग 250 मतदाताओं की उपस्थिति के बीच सर्वसम्मति से नरेंद्र प्रताप वर्मा को अध्यक्ष एवं संदीप कुमार को मंत्री पद पर निर्विरोध चयनित किया गया। अधिवेशन में पर्यवेक्षक के रूप में जिला उपाध्यक्ष राधेश्याम मौर्य एवं मतदान अधिकारी के रूप में दोस्तपुर मंत्री शिवकुमार मौर्य उपस्थित रहे। नवनियुक्त अध्यक्ष नरेंद्र प्रताप वर्मा एवं मंत्री संदीप कुमार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष दिनेश उपाध्याय एवं जिला मंत्री राम आशीष मौर्य ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा शिक्षक हितों के लिए निरंतर सक्रिय रहने की अपेक्षा व्यक्त की।इस अवसर पर श्रीपाल यादव, श्रीलाल, जयंत यादव, रामानन्द, देवानन्द, रूपेश रमन श्रीवास्तव, श्वेता वर्मा, रीता भारती, राम सुभावन, अमित सिंह यादव, पंकज सोनकर, नवीन चंद्र, श्याम धनी, विजय बहादुर, जितेंद्र मौर्या, धर्मेंद्र आदि उपस्थित रहे अधिवेशन के दौरान शिक्षक एकता, संगठन की मजबूती एवं शिक्षक हितों से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की गई। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के निर्विरोध चयन पर उपस्थित शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...