⚡ ब्रेकिंग News

अज्ञात कारणों से नाले में कूदा अज्ञात युवक, मोबाइल और चप्पल बरामद

अज्ञात कारणों से नाले में कूदा अज्ञात युवक, मोबाइल और चप्पल बरामद

केएमबी खुर्शीद अहमद
अमेठी। जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र के हरीमऊ नाले में एक अज्ञात युवक के कूदने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि अज्ञात कारणों के चलते युवक अचानक नाले में कूद गया। घटना के बाद मौके से गुजर रहे राहगीरों की भीड़ जुट गई और लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू कर दी। मौके से युवक का मोबाइल फोन और चप्पल बरामद होने की बात सामने आई है, जिसके बाद पुलिस ने नाले के आसपास जांच-पड़ताल तेज कर दी है। फिलहाल युवक कौन है और आखिर किन परिस्थितियों में वह नाले में कूदा, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस स्थानीय लोगों से पूछताछ करने के साथ युवक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस की जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। समाचार लिखे जाने तक कूदे युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...