शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षक एवं शिक्षामित्रों का हुआ सम्मान
केएमबी सुनील कुमार
सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ सुल्तानपुर (सम्बद्ध-आखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ भारत) के तत्वावधान में शनिवार को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जन्मोत्सव (शिक्षक दिवस) बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त शिक्षक एवं शिक्षामित्र सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 65 शिक्षक एवं शिक्षामित्रों को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य माननीय देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि उन्होंने शिक्षकों के लिए बहुत सी लड़ाइयां लड़ी हैं। टीईटी के लिए प्रदेश से लेकर दिल्ली तक शिक्षकों की लड़ाई लड़ी थी और आगे भी लड़ते रहेंगे। शिक्षक हित के लिए वे हमेशा तैयार हैं। किसी भी शिक्षक को समस्या हो तो वह जिला अध्यक्ष के माध्यम से अथवा स्वयं उनसे संपर्क कर सकता है। उन्होंने शिक्षक दिवस पर सभी को हार्दिक बधाई दी।विशिष्ट अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सुल्तानपुर उपेंद्र गुप्ता ने शिक्षक दिवस की बधाई देते हुए कहा कि शिक्षकों के लिए उनके स्तर से जो भी संभव होगा, वह किया जाएगा। शिक्षक अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत कराएं। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के साथ कभी अहित नहीं होने दिया जाएगा।उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विनय तिवारी ने कहा कि संगठन शिक्षकों के हित के लिए दिन-रात कार्य करता है। उन्होंने संगठन के सदस्यों एवं पदाधिकारियों पर आस्था व्यक्त करते हुए संगठन को और मजबूत करने की रणनीति पर जोर दिया तथा उपस्थित सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की हार्दिक बधाई दी।प्रदेश उपाध्यक्ष मालती सिंह ने सदन में उपस्थित सभी लोगों का हार्दिक अभिनंदन करते हुए अतिथियों का स्वागत किया। मंडलीय मंत्री शमीम अहमद ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।
जिला अध्यक्ष दिनेश उपाध्याय ने कहा कि शिक्षक हमारे पूजनीय हैं। उनका स्वागत एवं सम्मान करना हमारा दायित्व है।जिला मंत्री राम आशीष मौर्य ने सभी को शिक्षक दिवस की बधाई देते हुए कार्यक्रम के अंत में आभार व्यक्त किया इस अवसर पर सेवानिवृत्त शिक्षकों एवं शिक्षामित्रों में पुष्पा सिंह, आभा गुप्ता, भानमती, संतुलित गुप्त, कविता, चम्पा, आशा, शाहीन, नियाज अहमद, बजरंग यादव, उमाशंकर मिश्रा, राजेंद्र सिंह, लाल बहादुर यादव, सेवानिवृत्त शिक्षामित्र आत्मा राम, राजेंद्र मिश्र, शशिवाला, गीति, शाकुन्तला, प्रभावती, अरूड़ा, मीरा एवं संतराम सहित कुल 65 शिक्षक एवं शिक्षामित्रों का सम्मान किया गया।कार्यक्रम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामअनुज यादव, उपाध्यक्ष रमेश तिवारी, संयुक्त मंत्री देशराज, कोषाध्यक्ष डॉ. विनय प्रजापति, संरक्षक राजेंद्र प्रसाद सिंह, जिला उपाध्यक्ष राधेश्याम मौर्य, UPS अध्यक्ष दिवेन्द्र कुमार तिवारी, मंत्री कलहूपाल, पूर्व जिला अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय, जिला महिला उपाध्यक्ष अल्का पाण्डेय, जिला मंत्री मंजू सिंह, अटेवा जिला अध्यक्ष अशोक सिंह गौरा, डॉ. हरिनारायण उपाध्यक्ष प्रधानाचार्य परिषद, मांडलिक अध्यक्ष अजय सिंह, वरिष्ठ पत्रकार नरेंद्र द्विवेदी, मंत्री बल्दीराय हीरालाल यादव, राजीव कुमार मिश्रा, अध्यक्ष शिक्षामित्र संघ बृजेश पाण्डे, मंत्री पवन कुमार, अध्यक्ष रणवीर सिंह, मंत्री वैभव भटनागर, अरुण कुमार वर्मा अध्यक्ष, मंत्री द्वारका प्रसाद यादव, राजू तिवारी अध्यक्ष बल्दीराय, मंत्री कुलदीप, अध्यक्ष राम चन्द्र राजभर, मंत्रीराम आशीष मौर्य,मंत्री फिरोज खान, दिनेश चंद्रा शिक्षामित्र एसोसिएशन सुल्तानपुर,राम भारत वर्मा,केशी मिश्रा ,संतोष तिवारी, राम अध्यक्ष शब्दपाठक,देवब्रत पाठक, मंत्री गीतांजलि ज्ञान, रेनू सिंह, सुमन सिंह, अरुणरेखा, मीना तिवारी, रेनू यादव एवं विभा सिंह मैमोना सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं शिक्षामित्र उपस्थित रहे।कार्यक्रम का कुशल संचालन सर्वेश सिंह ने किया तथा अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष प्रा.शि. गंगा प्रसाद दुबे ने की।
Post a Comment