सेंट जेवियर स्कूल हरिकीर्तन मुहल्ला भटनी में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस
देवरिया। नगर के सेंट जेवियर स्कूल हरिकीर्तन मुहल्ला भटनी देवरिया में शिक्षक दिवस बहुत ही धूम धाम से मनाया गया। सबसे पहले डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। बच्चों ने सभी अध्यापकों के लिए अलग तरीके से सभी अध्यापकों का स्वागत किया। प्रबंधक जयंत कुमार श्रीवास्तव ने सभी को शिक्षक दिवस पर गुरुओं का योगदान बताया, साथ प्रधानाचार्य अभिषेक कुमार श्रीवास्तव, श्री नारायण पप्पू सीमा श्रीवास्तव, श्वेता मिश्रा, श्वेता त्रिपाठी, मृत्युंजय तिवारी, अंजली पटेल, सुनीता यादव, सुष्मिता कुशवाहा, ओम प्रकाश मिश्रा, दिव्या, खुशी जायसवाल, रागिनी श्रीवास्तव, वंदना, श्यामा सिंह, रिंकी यादव, प्रशांत आर्य, राज कुमार, जीत बंधन आदि लोग उपस्थित रहे।
Post a Comment