⚡ ब्रेकिंग News

वायु प्रदूषण के नियमों का उल्लंघन करने वाली औद्योगिक इकाइयों पर बड़ा एक्शन, दो इकाइयां सील तो 12 को कारण बताओं नोटिस

वायु प्रदूषण के नियमों का उल्लंघन करने वाली औद्योगिक इकाइयों पर बड़ा एक्शन, दो इकाइयां सील तो 12 को कारण बताओं नोटिस 

केएमबी ब्यूरो नीरज अग्रवाल
हापुड़। वायु प्रदूषण के नियमों का उल्लंघन करने वाली औद्योगिक इकाइयों (फैक्टरियों) पर एक बड़ा एक्शन लिया गया है। सितंबर 2026 में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) की फ्लाइंग स्क्वाड टीमों ने हापुड़ जिले के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में एक विशेष औचक निरीक्षण अभियान चलाया। इस बड़ी कार्रवाई से16 फैक्ट्रियों में कमियां मिली हैं। जांच टीमों ने कुल 22 औद्योगिक इकाइयों का निरीक्षण किया था, जिसमें से 16 फैक्ट्रियां पर्यावरण और प्रदूषण नियंत्रण के मानकों की अनदेखी करती पाई गईं। उल्लंघन की गंभीरता को देखते हुए, उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूपीपीसीबी) ने 2 फैक्ट्रियों को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया। इनमें से एक फैक्ट्री में पर्यावरण नियमों के विरुद्ध लकड़ी से भट्टी चलाई जा रही थी और खतरनाक कचरा पाया गया था। नियमों की अनदेखी करने वाली अन्य 12 इकाइयों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। इन कंपनियों में चिमनियों से अत्यधिक काला धुआं निकलना, वायु प्रदूषण नियंत्रण उपकरण (जैसे वेट स्क्रबर और ओसीईएमएस) का ठीक से काम न करना या गायब होना, और डीजल जनरेटर सेट के नियमों में गड़बड़ी जैसी गंभीर खामियां देखी गईं। सीएक्यूएम की 7 फ्लाइंग स्क्वाड टीमों ने हापुड़ के मसूरी-गुलावठी रोड, पिलखुवा, ततारपुर-गढ़ रोड, और रेलवे रोड-टेक्सटाइल सेंटर रोड जैसे औद्योगिक इलाकों में यह छापेमारी की थी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...