⚡ ब्रेकिंग News

महाराज श्री कीनाराम जी का 426वां छठीयार श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया, सर्वेश्वरी समूह के आश्रम में हुआ धार्मिक आयोजन, हवन-पूजन के बाद महिलाओं ने गाए पारंपरिक सोहर गीत, श्रद्धालुओं के बीच बांटा गया प्रसाद

महाराज श्री कीनाराम जी का 426वां छठीयार श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया

सर्वेश्वरी समूह के आश्रम में हुआ धार्मिक आयोजन, हवन-पूजन के बाद महिलाओं ने गाए पारंपरिक सोहर गीत, श्रद्धालुओं के बीच बांटा गया प्रसाद

केएमबी मुकुल बरनवाल
मैरवा। मैरवा नगर स्थित सर्वेश्वरी समूह के आश्रम प्रांगण में गुरुवार को महाराज श्री कीनाराम जी का 426वां छठीयार श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। छठीयार को लेकर आश्रम परिसर में सुबह से ही धार्मिक माहौल बना रहा। कार्यक्रम में सर्वेश्वरी समूह से जुड़े सदस्यों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और महाराज श्री कीनाराम जी के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट की।

कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत हवन-पूजन के साथ किया गया। आचार्यों द्वारा मंत्रोच्चार के बीच धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया गया। हवन में श्रद्धालुओं ने आहुति देकर परिवार एवं समाज की सुख-शांति, समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की। हवन-पूजन के दौरान पूरा आश्रम परिसर वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक जयकारों से गुंजायमान रहा।

हवन-पूजन के बाद महिलाओं द्वारा पारंपरिक सोहर गीत प्रस्तुत किया गया। महिलाओं ने सामूहिक रूप से सोहर गाकर महाराज श्री कीनाराम जी के प्रति अपनी श्रद्धा एवं भक्ति अर्पित की। पारंपरिक गीतों की प्रस्तुति से आश्रम परिसर में आध्यात्मिक वातावरण और भी भक्तिमय हो गया। इस दौरान श्रद्धालु भक्ति भाव में लीन नजर आए।

श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण

धार्मिक अनुष्ठान एवं सोहर कार्यक्रम के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में शामिल लोगों ने कहा कि ऐसे धार्मिक कार्यक्रम समाज में आध्यात्मिक चेतना के साथ-साथ आपसी प्रेम, भाईचारा और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने का कार्य करते हैं।

समूह के पदाधिकारी एवं सदस्य रहे मौजूद

छठीयार समारोह में सर्वेश्वरी समूह के उपाध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार, नीरज कुमार, संयुक्त सचिव विजय सोनी, कृष्णा कुमार बरनवाल, लाल जी चौधरी सहित समूह के अन्य सदस्यगण मौजूद रहे। सभी ने धार्मिक आयोजन में सहभागिता निभाई और श्रद्धालुओं के साथ मिलकर छठीयार समारोह को सफल बनाने में सहयोग किया।

आयोजन के दौरान आश्रम परिसर में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। पूरे कार्यक्रम में धार्मिक आस्था और भक्ति का माहौल देखने को मिला। अंत में श्रद्धालुओं ने महाराज श्री कीनाराम जी का स्मरण करते हुए उनके आदर्शों एवं आध्यात्मिक संदेशों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...