हिंद नगर पार्क से जोन-8 में वृहद स्वच्छता अभियान शुरू: दीपोत्सव के साथ नागरिकों ने लिया महीने भर सफाई का संकल्प
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस (सेवा संकल्प अभियान) के अवसर पर लखनऊ नगर निगम के जोन-8 में वृहद स्वच्छता अभियान का आगाज हुआ। हिंद नगर स्थित नेबरहुड पार्क से शुरू हुए इस अभियान का शुभारंभ सहायक नगर आयुक्त व जोनल अधिकारी डॉ. आशीष सिंह और स्थानीय पार्षद सौरभ सिंह मोनू ने नगर निगम की टीम के साथ किया।
शुभारंभ के दौरान टीम ने नेबरहुड पार्क परिसर और आसपास के इलाकों में गहन सफाई अभियान चलाया। जोनल अधिकारियों के अनुसार, यह अभियान महज एक दिन की औपचारिकता न होकर पूरे एक माह तक चरणबद्ध तरीके से चलाया जाएगा। इस दौरान सार्वजनिक स्थलों को साफ रखने के साथ-साथ नागरिकों में सफाई की आदत विकसित करने पर विशेष जोर रहेगा।
शाम के समय हिंद नगर के नेबरहुड पार्क में दीपोत्सव का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद और सुभाष चंद्र बोस की मूर्तीयो पर मालयार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई।2500 दियो को प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री मोदी जी की दिर्धयु एवं उत्तम स्वस्थ एवं उज्जवल भविष्य एवं उत्तम राष्ट्र बनाने की कामना की गई।दीप जलाकर नगर निगम अधिकारियों और स्थानीय नागरिकों ने पूरे महीने क्षेत्र को स्वच्छ रखने और अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने की शपथ ली।
कार्यक्रम मे सीएसएफआई मोहम्मद नसीम, एसएफआई मीरा रियो, एसएफआई सत्येंद्र नाथ, जे.ई. दीक्षा चौरसिया, चैंपियन आरती पांडेय, चैंपियन शालानी, लायन एनवायरो आई.ई.सी. टीम हेड शादाब, मेंबर एच.एम.एस. आई.ई.सी. हेड पांडेय, टी.एस. सुरेंद्र सिंह, आर.आई. टीम, आशियाना सफाई हेड शिव बालक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम मे सबसे रोचक बात यह रही की जहाँ हिंद नगर वार्ड पार्षद सौरभ सिंह एवं सरोजिनी नगर वार्ड अध्यक्ष सरिता शुक्ला उपस्थित रही वही इंजीनियरिंग विभाग के शील श्रीवास्तव नदारद दिखे।
Post a Comment