⚡ ब्रेकिंग News

बरामदे में खाना खा रही महिला को सांप ने डसा, इलाज के दौरान अस्पताल में मौत

बरामदे में खाना खा रही महिला को सांप ने डसा, इलाज के दौरान अस्पताल में मौत

केएमबी खुर्शीद अहमद
तिलोई,अमेठी। शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के जयनगरा गांव के टांड का पुरवा गांव में 52 वर्षीय धर्मादेवी पत्नी धर्मराज की सर्पदंश से मौत हो गई। बताया गया कि धर्मादेवी घर के बरामदे में बैठकर भोजन कर रही थीं, तभी एक काले सांप ने उन्हें डस लिया।सांप के डसने के बाद परिजन आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगदीशपुर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।महिला की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। धर्मादेवी के चार बेटे और एक बेटी हैं। परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है और उनके पति धर्मराज मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं।फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गौरीगंज भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों की स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी। घटना से गांव में भी शोक का माहौल है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...