⚡ ब्रेकिंग News

समाजवादी यूथ फ्रंटल ने बूट पॉलिश कर "बेरोजगार दिवस" के रूप में मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

समाजवादी यूथ फ्रंटल ने बूट पॉलिश कर "बेरोजगार दिवस" के रूप में मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन 

उप संपादक प्रदीप श्रीवास्तव 
 देवरिया। 17 सितम्बर दिन बृहस्पतिवार को समाजवादी यूथ फ्रंटल संगठन के कार्यकर्ताओं ने देश के प्रधानमंत्री का जन्मदिन शहर के सिविल लाइन पर बूट पालिश कर "बेरोजगार दिवस" के रूप में मनाया। इस दौरान सम्बोधित करते हुए समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष दिव्यांश श्रीवास्तव ने कहा की देश के प्रधानमंत्री मोदी जी का जन्मदिन हम सभी युवा कार्यकर्ताओं ने बूट पॉलिश कर बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया है। देश के प्रधानमंत्री ने नौजवानों को ठगने का काम किया है।
समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष रणवीर यादव ने कहा की देश के प्रधानमंत्री ने प्रतिवर्ष 2 करोड़ नौजवानों को रोजगार देने का वादा कर सत्ता प्राप्त करने के बाद बेरोजगार नौजवानों से वादा खिलाफी किया है। भाजपा सरकार में पढ़ा-लिखा नौजवान नौकरी एवं रोजगार के लिए दर-दर भटक रहा है। भाजपा सरकार में नौजवानों का भविष्य अंधकारमय हो गया है। भाजपा सरकार के पास नौजवानों को नौकरी और रोजगार देने की कोई कार्य योजना नहीं है।
इस दौरान लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव गिरीश जायसवाल, यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव लारेब रहमान, विनोद यादव आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...