डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने डॉ. भास्कर शर्मा को किया समर्पण सम्मान से सम्मानित
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड धारक डॉ. शर्मा को मिल चुके हैं सैकड़ों राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय सम्मान
लखनऊ। चिकित्सा और होम्योपैथी के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. भास्कर शर्मा को शनिवार को समर्पण सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान 8 अगस्त 2026 को बस्ती में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने डॉ. शर्मा को सम्मान पत्र और प्रतीक चिन्ह देकर प्रदान किया। डॉ. भास्कर शर्मा का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है। उन्होंने विश्व की सबसे बड़ी होम्योपैथी पुस्तक होम्योपैथिक एनसाइक्लोपीडिया मटेरिया मेडिका की रचना की है। डॉ. शर्मा को अब तक स्टार ऑफ होमियोपैथी- लंदन, प्रेसिडेंशियल यूथ फिटनेस अवॉर्ड- अमेरिका, डॉक्टर सैमुअल हैनीमैन इंटरनेशनल अवॉर्ड- लंदन, वरिष्ठ होम्योपैथिक इंटरनेशनल अवॉर्ड- सिंगापुर, डॉ. एलेन इंटरनेशनल अवॉर्ड- थाईलैंड, डॉक्टर कैंट इंटरनेशनल अवॉर्ड- मलेशिया, ग्लोबल आइकॉन पर्सनैलिटी ऑफ होम्योपैथी- दुबई, होम्योपैथी शिरोमणि- मस्कट, ग्लोबल एनवायरमेंटल अवार्ड- फिलीपींस, साहित्य रत्न- कनाडा, बेस्ट होम्योपैथी अवार्ड- नाइजीरिया, ग्लोबल आईकॉन पर्सनालिटी अवार्ड- अफ्रीका, इंटरनेशनल पीस अवॉर्ड- इंडोनेशिया, डॉक्टरेट अवॉर्ड- अल्जीरिया, होम्यो भूषण- काठमांडू , होम्योपैथी श्री गोवा, होम्योपैथी रत्न, चिकित्सा रत्न सहित सैकड़ों राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हो चुके हैं। सम्मान मिलने पर डॉ. सोतांग त्रिपाठी, डॉ. चंद्रशेखर वर्मा, डॉ. ओपी श्रीवास्तव, डॉ. मनोज शर्मा, डॉ. अजीत, डॉ. एम शर्मा सहित बड़ी संख्या में चिकित्सकों और गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Post a Comment