⚡ ब्रेकिंग News

सड़क दुर्घटना में घायल भाजपा नेता सरोज सिंह राणा का इलाज के दौरान निधन, गोरखपुर में चल रहा था इलाज

सड़क दुर्घटना में घायल भाजपा नेता सरोज सिंह राणा का इलाज के दौरान निधन, गोरखपुर में चल रहा था इलाज

केएमबी मुकुल बरनवाल
सीवान/जीरादेई। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जमीनी स्तर पर सक्रिय सरोज सिंह राणा का इलाज के दौरान निधन हो गया। कुछ दिन पूर्व हुई सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद उनका गोरखपुर में इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। सरोज सिंह राणा के निधन की खबर मिलते ही जीरादेई सहित आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन की सूचना पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, भाजपा कार्यकर्ता, समर्थक एवं शुभचिंतक शोक व्यक्त करने उनके परिजनों के बीच पहुंचे। स्थानीय स्तर पर लंबे समय से राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहे सरोज सिंह राणा को लोगों के बीच रहने वाले जमीनी नेता के रूप में याद किया जा रहा है। क्षेत्र के लोगों के अनुसार, वे आम लोगों की समस्याओं को उठाने और उनके समाधान के लिए अपनी आवाज बुलंद करते रहे।
उनके निधन पर स्थानीय लोगों एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया। लोगों ने कहा कि सरोज सिंह राणा का निधन क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके जाने से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में एक सक्रिय व्यक्ति की कमी महसूस होगी। दिवंगत नेता के निधन की खबर से उनके समर्थकों और शुभचिंतकों में शोक व्याप्त है। लोगों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...