रोगी कल्याण समिति की बैठक में सीएचसी मैरवा के रंग-रोगन और पेवर ब्लॉक लगाने का निर्णय
मैरवा,15 सितंबर। प्रखंड कार्यालय मैरवा में मंगलवार को रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मैरवा की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने तथा मरीजों को सुविधाजनक एवं स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी सौरभ प्रसाद एवं मैरवा चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रकाश कुमार सहित समिति के सदस्य उपस्थित रहे। बैठक के दौरान अस्पताल परिसर की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए आवश्यक विकास कार्य कराने पर सहमति बनी। समिति द्वारा निर्णय लिया गया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मैरवा में रंग-रोगन, मिट्टीकरण तथा पेवर ब्लॉक लगाने का कार्य कराया जाएगा। अस्पताल परिसर में पेवर ब्लॉक लगाए जाने से आवागमन की सुविधा बेहतर होने के साथ परिसर को व्यवस्थित और साफ-सुथरा बनाने में मदद मिलेगी। बैठक में नवशब्बा परवीन, बीसीएम पवन गिरी, रुमेंद्र कुमार श्रीवास्तव, बीसीएम शाहिद अली, अकाउंटेंट राजेश प्रसाद, त्रिपुरारी, रितेश कुमार सिंह, संतलाल सहित अन्य लोग मौजूद थे। समिति के सदस्यों ने अस्पताल की मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने तथा मरीजों के हित में आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने पर जोर दिया।
Post a Comment