⚡ ब्रेकिंग News

कोतवाली देहात थानाध्यक्ष पुष्पराज सिंह द्वारा गैस चोरी के खेल का बड़ा भंडाफोड़

कोतवाली देहात थानाध्यक्ष पुष्पराज सिंह द्वारा गैस चोरी के खेल का बड़ा भंडाफोड़

2 पिकअप में मिले 96 भरे सिलेंडर, 12 खाली, घटतौली के उपकरण समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

केएमबी ब्यूरो संजय सिंह
 प्रतापगढ़। कोतवाली देहात थानाध्यक्ष पुष्पराज सिंह को मिली गुप्त सूचना पर पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गैस चोरी के रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने सकरौली गांव की बगिया में छापेमारी कर मौके से 2 पिकअप वाहन, 96 भरे हुए और 12 खाली एलपीजी सिलेंडर बरामद किए हैं। साथ ही गैस चोरी में इस्तेमाल होने वाले इलेक्ट्रॉनिक वेट मशीन, गैस ट्रांसफर पाइप, सील-रैपर रोल समेत अन्य उपकरण भी जब्त किए गए हैं। बताया जा रहा है कि कटरा मेदनीगंज स्थित सौरभ इंडेन गैस एजेंसी के कर्मचारी ग्राहकों तक सिलेंडर पहुंचने से पहले ही बाग में ले जाकर 2 से 4 किलो गैस निकाल लेते थे और दोबारा सील-रैपर लगाकर ग्राहकों को पूरा बताकर बेच देते थे।
पुलिस ने मौके से 5 आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि इस धंधे में और कौन-कौन शामिल है, इसकी जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है। कोतवाली देहात पुलिस की इस कार्रवाई के बाद गैस की कालाबाजारी करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...