⚡ ब्रेकिंग News

डेढ़ करोड़ की लागत से बन रही सीसी रोड का राज्यमंत्री ने किया उद्घाटन, क्षेत्र में खुशी की लहर

डेढ़ करोड़ की लागत से बन रही सीसी रोड का राज्यमंत्री ने किया उद्घाटन, क्षेत्र में खुशी की लहर

केएमबी गंगा प्रसाद प्रजापति
अमेठी। तिलोई विधायक एवं प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने सवा वर्ष पूर्व जनवरी 2025 में मार्ग का निरीक्षण कर सी सी मार्ग निर्माण बनवाने की घोषणा करते हुए शासन को प्रस्ताव भेजा था। इस सी सी मार्ग का निर्माण अहोरवा भवानी हैदरगढ़ मार्ग से लौली माइनर के पास से मलापुर गांव के लिए बने खड़ंजा मार्ग से वाया मलापुर भिखरा (बाराबंकी) बार्डर स्थित इन्हौना ड्रेन के पुल तक लगभग 1300 मीटर लंबाई में बनना है। 3.75 मीटर की चौड़ाई में सी सी मार्ग का निर्माण डेढ़ करोड़ से अधिक की लागत से पूर्वांचल राज्यांश योजनांतर्गत कराया गया है। यह मार्ग अहोरवा भवानी हैदरगढ़ मार्ग लौली से लखनऊ वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग को सीधे जोड़ता है।इस मार्ग के निर्माण से सिंहपुर क्षेत्र के दर्जन भर गांव सीधे राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ गए हैं। पहले राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंचने के लिए हैदरगढ़ होकर या वाया चौबीसी होकर जाना पड़ता था। इस मार्ग के बन जाने से 15 किमी की दूरी तीन किमी में तय हो सकेगी। शनिवार को लखनऊ से कार द्वारा भिखरा होते हुए राज्यमंत्री सड़क का निरीक्षण करते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और नारियल तोड़कर सड़क का लोकार्पण किया।इस मौके पर तिलोई के ब्लॉक प्रमुख मुन्ना सिंह,सिंहपुर ब्लॉक प्रमुख अंकित पासी,धर्मेश मिश्रा,तेजनारायण मिश्र, बंटी सिंह,प्रधान सर्वेश विश्वकर्मा ,दिलीप पांडेय,राजेश शुक्ल,शुभम तिवारी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...