⚡ ब्रेकिंग News

सड़क हादसे में अतीक अहमद के छोटे बेटे समेत 2 की मौत, झांसी जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था अबान

सड़क हादसे में अतीक अहमद के छोटे बेटे समेत 2 की मौत, झांसी जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था अबान

केएमबी सूरज मश्रा
प्रयागराज। कुख्यात माफिया अतीक अहमद के परिवार से जुड़ा एक और बड़ा घटनाक्रम गुरुवार को झांसी में सामने आया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार झांसी जेल में बंद भाई अली अहमद से मिलने जा रहे अतीक के सबसे छोटे बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे में उसके दोस्त सोनू (अहजम) की भी जान चली गई, जबकि कार सवार 3 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा पूंछ थाना क्षेत्र के ग्राम खिल्ली में राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ।
इसकी पुष्टि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने करते हुए बताया कि पूंछ क्षेत्र के ग्राम खिल्ली में हुए सड़क हादसे में माफिया अतीक अहमद के बेटे की भी मौत हुई है। साथ में उसके एक दोस्त सोनू की भी जान चली गई। तीनों घायलों का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
मृतकों में अबान अहमद और अहजम (प्रयागराज) की पुष्टि हो चुकी है। वहीं घायलों में मोहम्मद जैद, उमर समेत अन्य शामिल हैं। बता दें कि अली अहमद को 1 अक्टूबर 2025 को नैनी जेल से झांसी जेल शिफ्ट किया गया था।
प्रयागराज से झांसी आ रही तेज रफ्तार क्रेटा कार अचानक अनियंत्रित होकर झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र स्थित ग्राम खिल्ली में डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...