⚡ ब्रेकिंग News

मकान गिरने से उजड़ गया पूरा परिवार, 100 साल पुराना था मकान, दंपती समेत दो मासूम बच्चों की मौत

मकान गिरने से उजड़ गया पूरा परिवार, 100 साल पुराना था मकान, दंपती समेत दो मासूम बच्चों की मौत

केएमबी ब्यूरो संजय सिंह
प्रतापगढ़। लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार तड़के महुली वार्ड में एक दर्दनाक हादसा हो गया। लगभग 100 वर्ष पुराना जर्जर मकान अचानक गिर पड़ा। हादसे के समय परिवार के सभी सदस्य घर में सो रहे थे। मलबे में दबने से एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई, जबकि एक सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गया। 
मृतकों की पहचान प्रमोद श्रीवास्तव, उनकी पत्नी रीता श्रीवास्तव, पुत्र नितिन श्रीवास्तव, पुत्रवधू माधुरी श्रीवास्तव तथा दो मासूम बच्चों माधव और अद्विक के रूप में हुई है। परिवार के बड़े बेटे अमन श्रीवास्तव गंभीर रूप से घायल हैं और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। 
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से कई घंटों तक चले राहत एवं बचाव अभियान में मलबा हटाकर सभी को बाहर निकाला गया, लेकिन छह लोगों की जान नहीं बचाई जा सकी। घायल अमन को तत्काल अस्पताल भेजा गया।
घटना के बाद पूरे महुली वार्ड में शोक की लहर दौड़ गई। जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर राहत कार्यों का जायजा लिया। प्रारंभिक जांच में लगातार बारिश के कारण जर्जर मकान के ढहने की बात सामने आ रही है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया गया है

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...