⚡ ब्रेकिंग News

उ०प्र० जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ का त्रिवर्षीय चुनाव एक शिक्षक संगोष्ठी कार्यक्रम सम्पन्न

उ०प्र० जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ का त्रिवर्षीय चुनाव एक शिक्षक संगोष्ठी कार्यक्रम सम्पन्न

केएमबी सुनील कुमार 
कादीपुर,सुल्तानपुर। उ०प्र० जूनियर हाई स्कूल (पू.मा.वि.) शिक्षक संघ का त्रिवर्षीय चुनाव एक शिक्षक संगोष्ठी का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ और इस बैठक में जिला कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार यादव एवं जयप्रकाश अध्यक्ष अखंडनगर तथा रमेश कुमार मिश्र अध्यक्ष कुरेभार की उपस्थिति में उक्त चुनाव सम्पन्न हुआ। अध्यक्ष पद पर रामचन्द्र वर्मा, मंत्री पद हेतु शेर बहादुर शुक्ला और कोषाध्यक्ष पद पर सुशील कुमार मिश्र निर्वाचित हुए। संयुक्त मन्त्री योगेन्द्र प्रताप सिंह, भानू प्रताप शर्मा, शिक्षक विजय प्रताप सिंह, राजेन्द्र कुमार, रमेश कुमार, रविशंकर मिश्र, राकेश यादव एवं विभिन्न न्याय पंचायतों के सैकड़ों शिक्षक साथियों ने प्रतिभाग किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...