शाकिब हत्याकाण्ड का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा, अपनों ने की गला दबाकर हत्या
सुल्तानपुर। बीते 2 अगस्त की रात से लापता साकिब का शव अगले दिन तालाब के किनारे मिला था। घटना के संबंध में कोतवाली नगर पुलिस ने अभियोग पंजीकृत किया। घटना के अनावरण के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा 04 पुलिस टीमों का गठन किया गया था। मालूम हो कि 02 अगस्त 2026 की रात्रि मो0 शाकिब उम्र करीब 25 वर्ष जो अपने ननिहाल ग्राम लोलेपुर चौहानी थाना कोतवाली नगर, सुलतानपुर में रहता था, घर से किसी कार्य से बाहर निकला था और वापस नहीं आया। परिजनों द्वारा तलाश किये जाने पर अगले दिन घर से लगभग 200 मीटर दूर तालाब के किनारे उसका शव मिला। मृतक के शरीर पर चोट के निशान पाये गये। घटना के संबंध में मृतक के पिता सहबान पुत्र जस्सम अली, निवासी ग्राम फरीदीपुर, थाना गोसाईगंज, जनपद सुलतानपुर की तहरीर पर थाना कोतवाली नगर में अज्ञात अभियुकतगणों के विरूद्ध मु0अ0सं0 0449/2026 धारा 103(1) बीएनएस के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था। घटना के शीघ्र अनावरण हेतु अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी नगर के निर्देशन में एसओजी, सर्विलांस व थाने के 04 टीमों को लगाया गया था।
कोतवाली नगर पुलिस द्वारा घटना के अनावरण हेतु मुखबिर तंत्र एवं अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्तों की तलाश की गयी तो ज्ञात हुआ कि मृतक शराब पीने का शौकीन था। मृतक मो0 शाकिब पुत्र सहबान निवासी ग्राम फरीदीपुर, थाना गोसाईगंज, जनपद सुलतानपुर जो अपने ननिहाल ग्राम लोलेपुर चौहानी में बचपन से रहता था, नानी ने मृतक मो0 शाकिब को पक्का मकान तथा 05 बिस्सा हाइवे के किनारे जमीन भी दी थी। मृतक ने 05 बिस्सा जमीन जो हाइवे (लखनऊ- बनारस) के पास थी जिसे जहीनुद्दीन निवासी भुल्की को0 देहात को बेचने के लिए 48 लाख रूपये में एग्रीमेंट की थी, जिसमें 02 लाख रूपये एडवांस भी ले लिया था तथा शेष रकम बैनामा करने के बाद लेनी थी, जिसके लिये नया खाता खुलवाया था। खाते में अपने मामा इलियास के लड़के अदीब अनवर उर्फ गोलू को नॉमिनी बनाया। इसकी जानकारी जब पत्नी शब्बो को हुई उसने यह बात अपने भाइयों को बतायी। मृतक के सालों को यह लगने लगा कि जमीन का सारा पैसा यह हमारी बहन को न देकर स्वयं शराब पीकर तथा उल- जलूल कामों में खर्च कर देंगें। इसी दौरान मृतक के सालों सलमानुल हक उर्फ सलमान व कुन्नू पुत्रगण शमशुलहक, निवासी नकराही, थाना कोतवाली देहात, सुलतानपुर ने योजना बनायी कि मो0 शाकिब को रास्ते से हटा दिया जाये, तो यह जमीन हमारी बहन के नाम अभिलेखों में आ जायेगी और उसकी हो जायेगी। इसके बाद अभियुक्तगणों ने मिलकर शाकिब की हत्या की योजना बनायी। योजनानुसार सलमान पुत्र सरदार ने मृतक को अपने साथ ले जाकर शराब पिलायी और योजनावद्ध तरीके से मो0 शाकिब को गाँव से बाहर ले गया वहाँ पर पहले से मौजूद अभियुक्तगण मो0 हुसैन, मो0 जीशान, सलमानुल हक उर्फ सलमान के साथ मिलकर दुपट्टे से गला दबाकर मो0 शाकिब को मार दिया तथा जल निगम के तालाब में फेंक दिया।
अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर मय पुलिस टीम द्वारा राहुल चौराहा क्षेत्र में अभियुक्तों के संबंध में जानकारी की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि घटना से सम्बन्धित अभियुक्त चौहानी से बाईपास जाने वाली सड़क पर विनोबापुरी के सामने महुए की बाग में बैठे हैं। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गयी। पुलिस को अपनी ओर आता देखकर चारों व्यक्तियों द्वारा भागने का प्रयास किया गया, जिन्हें पुलिस टीम द्वारा मौके पर पकड़ लिया गया।
Post a Comment