⚡ ब्रेकिंग News

गुठनी पुलिस का बड़ा एक्शन: देशी कट्टा, कारतूस और चोरी की बाइक के साथ शातिर बदमाश गिरफ्तार

गुठनी पुलिस का बड़ा एक्शन: देशी कट्टा, कारतूस और चोरी की बाइक के साथ शातिर बदमाश गिरफ्तार

केएमबी मुकुल बरनवाल
गुठनी (सिवान),। जिले में अपराध एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गुठनी थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। नियमित गश्ती के दौरान पुलिस ने एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस तथा एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार गुठनी थाना पुलिस नियमित वाहन जांच एवं गश्ती अभियान पर थी। इसी दौरान डरेला क्षेत्र में पुलिस टीम को एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। पुलिस को देखकर उसने भागने का प्रयास किया, लेकिन जवानों की तत्परता से उसे घेरकर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसकी पहचान मुकेश यादव, पिता लाल बाबू यादव, निवासी एकडंगा, थाना बनकटा, जिला देवरिया (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई।

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस तथा एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई। पुलिस ने सभी बरामद सामान को जब्त कर लिया। बरामद मोटरसाइकिल के संबंध में

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...