⚡ ब्रेकिंग News

शासकीय महाविद्यालय बरघाट में डॉ. एस. आर. रंगनाथन जयंती धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाई गई


शासकीय महाविद्यालय बरघाट में डॉ. एस. आर. रंगनाथन जयंती धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाई गई

केएमबी नीरज डहरिया
बरघाट। शासकीय महाविद्यालय बरघाट में भारतीय पुस्तकालय विज्ञान के पितामह डॉ. एस. आर. रंगनाथन की जयंती धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाई गई। इसके साथ ही पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग द्वारा बी लिब एवं एम लिब में नवीन प्रवेशित विद्यार्थियों का परिचयात्मक सम्मेलन आयोजित किया गया। 
 कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व प्राचार्य श्री सी. बी. झारिया एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में शासकीय महाविद्यालय कुरई के प्राचार्य श्री बी. एस. बघेल उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संयोजन पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. प्रदीप त्रिवेदी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती एवं डॉ. रंगनाथन के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। प्राचार्य डॉ. बी. एल. इनवाती ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि डॉ. रंगनाथन ने भारत में पुस्तकालय विज्ञान को एक नई दिशा दी। आज की डिजिटल क्रांति के युग में भी उनके द्वारा प्रतिपादित पुस्तकालय विज्ञान के पांच नियम अत्यंत प्रासंगिक हैं। मुख्य अतिथि श्री सी. बी. झारिया (पूर्व प्राचार्य) ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि पुस्तकें ज्ञान का अनंत स्रोत हैं। नियमित पुस्तकालय अध्ययन से विद्यार्थियों के चिंतन और दृष्टिकोण में व्यापक बदलाव आता है। विशिष्ट अतिथि श्री बी. एस. बघेल (प्राचार्य, शासकीय महाविद्यालय कुरई) ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए पुस्तकालय के महत्व और पठन-पाठन की संस्कृति को अपनाने पर बल दिया।कार्यक्रम संयोजक डॉ. प्रदीप त्रिवेदी ने डॉ. रंगनाथन के जीवन-वृत्त तथा पुस्तकालय क्षेत्र में उनके अभूतपूर्व योगदान पर प्रकाश डाला और विद्यार्थियों को ग्रंथालय की सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
प्रतिभा सम्मान समारोह
कार्यक्रम के विशेष चरण में मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा चयनित सहायक प्राध्यापक और ग्रंथपालों के साथ-साथ UGC NET परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों का स्मृति चिह्न एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया। अतिथियों ने सभी सफल अभ्यर्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और अन्य विद्यार्थियों को भी उनसे प्रेरणा लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक स्टाफ सहित बड़ी संख्या में बी लिब, एम लिब के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में प्रो. पंकज गहरवार द्वारा उपस्थित सभी अतिथियों, प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम के दौरान मंच पर सफल प्रतिभागी प्रीती डहाटे,डॉ रजनी मर्सकोले, श्रीमती सीमा कोहरू, आयुषी राहंगडाले, भूपेन्द्र चंदेल, शंकर शंभू सोनी, दशरथ लांजेवार इत्यादि की उपस्थिति रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में से श्रीमती मंजू बघेल, को मीना राहंगडाले, प्रो छत्रपाल सिंह जाटव, डॉ आरती भीमटे, डॉ सायमा सरदेशमुख, शबनम खान इत्यादि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...