⚡ ब्रेकिंग News

आर्थिक तंगी से परेशान अधेड़ युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

आर्थिक तंगी से परेशान अधेड़ युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

केएमबी गंगा प्रसाद प्रजापति
तिलोई,अमेठी। शिवरतनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मिर्जागढ़ गांव निवासी अधेड़ का शव पंखे से लटका मिला। घटना की जानकारी होते ही परिवार में मातम छा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मिर्ज़ागढ़ मजरे कुकहारामपुर गांव निवासी राजू पासी 50 वर्ष का शव रविवार रात कमरे में लगे पंखे से लटका मिला। जानकारी होते ही परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पंखे से नीचे उतारा तब तक राजू की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला भेज दिया है। थानाध्यक्ष शिवरतनगंज दया शंकर मिश्र ने बताया कि पति पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। प्रथम दृष्टया मामला घरेलू कलह के चलते आत्महत्या का प्रतीत होता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही कारणों का पता चल सकेगा । राजू की मौत से परिवार पर टूटा दुखो का पहाड़ पत्नी नीलम 45, पुत्र सागर 23 , बेटी कोमल 22 , कुमकुम 15 ,करिश्मा 14  का रोरोकर बुरा हाल है। पति की मौत के बाद बच्चों के पालन पोषण व बच्चों के विवाह की चिंता भी सताने लगी है। पत्नी नीलम ने कहाकि मुझे तो बीच मझदार में छोड़ कर चले गए। पत्नी व बच्चों की चीख पुकार सुन मौजूद सभी लोगों की आँखे नम हो गई। स्थानीय ग्रामीणों की मानें तो घटना का मुख्य कारण आर्थिक तंगी और घरेलू हिंसा को बताया जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...