⚡ ब्रेकिंग News

दुकान की टीन शेड तोड़कर कीमती सामान और नकदी ले उड़े चोर

दुकान की टीन शेड तोड़कर कीमती सामान और नकदी ले उड़े चोर

केएमबी गंगा प्रसाद प्रजापति 
तिलोई अमेठी। थाना शिवरतनगंज अंतर्गत चोरों के हौंसले दिन ब दिन बढ़ते जा रहे है। बीते दिनों क्षेत्र में कई चोरियां हुई लेकिन पुलिस चोरों तक नहीं पहुंच पाई। बीते मंगलवार की रात भुलैया पुरवा चौराहे पर एक किराने की दुकान का टीन शेड तोड़कर चोर कीमती सामान और नकदी ले उड़े। पीड़ित शिवशंकर वैश्य ने थाने में लिखित शिकायती पत्र में बताया कि मंगलवार की रात चोरों ने पहले शटर खोलने का प्रयास किया लेकिन इसमें जब उन्हें सफलता नहीं मिली तो दुकान के पीछे से छत पर चढ़ गए और टीन शेड तोड़ कर अन्दर घुस गए। जहां पर सिगरेट का गस्ता और नकदी लेकर चोर फरार हो गए। गौरतलब है कि चोर बीते दिनों गांव के किनारे वाले घरों को टारगेट कर रहे थे लेकिन इस बार चोरों ने चौराहे पर की दुकानों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है इससे क्षेत्रीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया है। फिलहाल इन चोरियों के संबंध में थानाध्यक्ष शिवरतनगंज ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। पुलिस प्रशासन पूरी तन्मयता से चोरों को पकड़ने का प्रयास कर रहा है इसके अतिरिक्त ग्रामीणों की मदद ली जा रही है जल्द ही चोरों का सुराग लग सकता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...