⚡ ब्रेकिंग News

वन विभाग की कार्रवाई: 18 नग सागौन लट्ठों से भरा वाहन जब्त, अभियोग पंजीकृत

वन विभाग की कार्रवाई: 18 नग सागौन लट्ठों से भरा वाहन जब्त, अभियोग पंजीकृत

केएमबी ब्यूरो श्रावण कामड़े
बिछुआ,खमारपानी। खमारपानी वन परिक्षेत्र में वन विभाग की टीम ने गश्त के दौरान सागौन की अवैध लकड़ी से भरे अशोक लीलैंड वाहन को जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान वाहन के पास मौजूद लोग वन अमले की गाड़ी की लाइट देखकर मौके से फरार हो गए। जानकारी के अनुसार 23-24 अगस्त की दरमियानी रात मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सहायक वन संरक्षक (छिंदवाड़ा क्षेत्र) एवं परिक्षेत्र अधिकारी खमारपानी (बफर) के निर्देशन में वन विभाग की टीम खमारपानी-दूधगांव से पुलपुलडोह मार्ग पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान दूधगांव बीट कक्ष क्रमांक 1453 के गढ़देव क्षेत्र में एक चारपहिया वाहन दिखाई दिया।
गश्ती दल को देखकर वाहन के पास खड़े लोग मौके से भाग गए। टीम ने वाहन की तलाशी ली तो अशोक लीलैंड वाहन क्रमांक एमएच 49 बीजेड 9104 में अवैध रूप से भरे 18 नग सागौन के लट्ठे, कुल 2.154 घन मीटर पाए गए। वन विभाग ने मौके पर ही वाहन और सागौन लट्ठों को जब्त कर लिया। वन विभाग द्वारा पीओआर क्रमांक 46088/11 दिनांक 24 अगस्त 2026 के तहत अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया है। मामले में भारतीय वन अधिनियम 1927, 1969 तथा वन्यजीव पर्यावास नष्ट करने के संबंध में वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम 1972 की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है। कार्रवाई में वन परिक्षेत्र खमारपानी एवं गुमतरा परिक्षेत्र के वन कर्मचारी तथा सुरक्षा श्रमिक शामिल रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...