पथरताल निवासी अधिवक्ता प्रशांत पांडे को मारी गई गोली, गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती
प्रयागराज। सिद्ध हनुमान मंदिर में रामलीला देखने जा रहे अधिवक्ता को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस पथरताल निवासी अधिवक्ता प्रशांत पांडे को गोली मारे जाने की सूचना हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रशांत पांडे सिद्ध हनुमान मंदिर देखने जा रहे थे तभी उन्हें गोली लग गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों की मदद से कोराव पुलिस ने तत्काल नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची जहां उनका उपचार किया जा रहा है। प्रारंभिक सूचना के मुताबिक उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना के कारण और गोली मारे जाने की परिस्थितियों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस की ओर से विशेष जानकारी प्राप्त होने का इंतजार है।
Post a Comment