पलावा, कासा बेला फेडरेशन की नई कार्यकारिणी का गठन, योगेश दराडे अध्यक्ष और सचिन हंकारे सचिव नियुक्त
डोंबिवली। कासा बेला को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटीज फेडरेशन लिमिटेड, पलावा की नई कार्यकारिणी में पदाधिकारियों के चयन के बाद फेडरेशन के कामकाज को अधिक पारदर्शी, सुव्यवस्थित और प्रभावी बनाने की दिशा में नई पहल की जा रही है। नई कार्यकारिणी में योगेश दराडे को अध्यक्ष, सचिन हंकारे को सचिव और बालासाहेब पारधी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
फेडरेशन की नई कार्यकारिणी में विभिन्न सोसायटियों से कुल दस सदस्य चुने गए हैं। इनमें सुप्रिमा सोसायटी से बालासाहेब दा. पारधी और राधिका गोविंद जाधव, सेरेना सोसायटी से प्रद्युम्न श्रीवास्तव, मॅजेस्टिका सोसायटी से शुभश्री राजू और संगीता रमेश, एलिगंटा सोसायटी से विशाल सक्सेना, एक्सलेंसिया सोसायटी से सय्यद दानिश इकबाल, व्हेनेसिया सोसायटी से सचिन हंकारे और पुरुषोत्तम चिपकर तथा रिव्हिएरा सोसायटी से योगेश ह. दराडे शामिल हैं।
नई कार्यकारिणी का उद्देश्य फेडरेशन से जुड़ी सोसायटियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना, सामूहिक समस्याओं का समाधान करना और सभी सोसायटियों के हित में पारदर्शी तरीके से निर्णय लेना है। फेडरेशन के माध्यम से साझा सुविधाओं, नागरिक समस्याओं और सोसायटियों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर समन्वय के साथ काम करने पर जोर दिया जाएगा। नई टीम से उम्मीद है कि सभी सदस्य आपसी सहयोग और एकजुटता के साथ फेडरेशन के कामकाज को आगे बढ़ाएंगे तथा सभी सदस्य सोसायटियों के हितों को प्राथमिकता देंगे।
Post a Comment