अमेठी में अवैध खनन के आरोप, राजस्व और पर्यावरण पर खतरे की आशंका
अमेठी। थाना भाले सुल्तान शहीद स्मारक क्षेत्र के नारा अढ़नपुर से गंगेरवा तक कथित अवैध खनन को लेकर सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि क्षेत्र में खनन का कारोबार बेरोकटोक संचालित हो रहा है। इस मामले में कारखास पंकज दुबे की कथित भूमिका को लेकर भी सवाल खड़े किए जा रहे हैं।यदि क्षेत्र में बिना वैध अनुमति के खनन किया जा रहा है, तो इससे सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचने के साथ पर्यावरण पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।
अब सवाल यह है कि क्या संबंधित विभाग इस मामले की जांच करेगा? क्या खनन की अनुमति, पट्टे और राजस्व संबंधी अभिलेखों की जांच कराई जाएगी? क्षेत्र में खनन की वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने के लिए प्रशासनिक कार्रवाई जरूरी है।केएमबी समाचार की मांग: संबंधित अधिकारी मामले की निष्पक्ष जांच कराएं और अवैध खनन की पुष्टि होने पर नियमानुसार कार्रवाई करें।
Post a Comment