⚡ ब्रेकिंग News

40 लाख की सड़क हाथ से उखाड़कर सपा नेता ने उठाए सवाल, भ्रष्टाचार के आरोपों से मचा हड़कंप

40 लाख की सड़क हाथ से उखाड़कर सपा नेता ने उठाए सवाल, भ्रष्टाचार के आरोपों से मचा हड़कंप

केएमबी न्यूज़ अमेठी से खुर्शीद अहमद की रिपोर्ट
अमेठी। जिले के लहना गांव में सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। समाजवादी पार्टी के नेता जय सिंह प्रताप यादव ने सड़क को हाथ से उखाड़ते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। वीडियो में सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठाए गए हैं। सपा नेता ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों और निर्माण कार्य से जुड़े लोगों पर कथित अनियमितताओं के आरोप लगाते हुए मामले की जांच कराने की मांग की है। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।जानकारी के अनुसार, मचौवा-लहना संपर्क मार्ग की मरम्मत का कार्य करीब 40 लाख रुपये की लागत से कराया जा रहा है। लगभग 2400 मीटर लंबी सड़क के निर्माण की जिम्मेदारी पियूस ट्रेडर्स को दी गई है। सपा नेता जय सिंह प्रताप यादव का आरोप है कि सड़क की मरम्मत में बड़े पैमाने पर धांधली की जा रही है। उन्होंने सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।जय सिंह प्रताप यादव ने इस मामले को लेकर जिलाधिकारी अमेठी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिकायत करते हुए जांच की मांग की है। उन्होंने संबंधित ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने, जांच पूरी होने तक भुगतान रोकने और यदि अनियमितताएं प्रमाणित होती हैं तो जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग उठाई हैवहीं, लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता विवेक मौर्य के अनुसार, संबंधित सड़क पर अभी तक लगभग 900 मीटर का कार्य पूरा हुआ है। उन्होंने निर्माण कार्य में गुणवत्ता का ध्यान रखे जाने की बात कही है।
फिलहाल, सड़क को हाथ से उखाड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस मामले ने सड़क निर्माण की गुणवत्ता और सरकारी धन के उपयोग को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या संबंधित विभाग सड़क निर्माण की गुणवत्ता की निष्पक्ष जांच कराएगा? जांच में यदि अनियमितताएं सामने आती हैं तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ क्या कार्रवाई होगी? इन सवालों के जवाब जांच रिपोर्ट और विभागीय कार्रवाई के बाद ही स्पष्ट हो सकेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...