⚡ ब्रेकिंग News

सागौन तस्करी पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो वाहन और 19 सागौन लट्ठे जब्त

सागौन तस्करी पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो वाहन और 19 सागौन लट्ठे जब्त

केएमबी ब्यूरो श्रावण कामड़े
बिछुआ/छिंदवाड़ा। वन विभाग ने अवैध सागौन तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो वाहनों को जब्त किया है। मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर 22-23 अगस्त 2026 की दरमियानी रात सहायक वन संरक्षक छिंदवाड़ा क्षेत्र एवं परिक्षेत्र अधिकारी कुंभपानी (बफर) के निर्देशन में वन विभाग की टीम ने चारगांव-बोरडी एवं मोया-चारगांव मार्ग पर गश्त अभियान चलाया।
गश्ती के दौरान चारगांव बीट के कक्ष क्रमांक 1498 स्थित जोपपार नाला क्षेत्र में एक पिकअप वाहन क्रमांक MP28ZE6276 को रोकने का प्रयास किया गया। वन विभाग की टीम को देखकर वाहन चालक एवं अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें अवैध रूप से भरे 19 नग सागौन के लट्ठे (लगभग 2 घनमीटर) बरामद किए गए।
इसी दौरान दूसरे गश्ती दल ने चारगांव-मोया मार्ग पर एक सफेद रंग की बोलेरो वाहन क्रमांक MP28TA0864 को घेराबंदी कर रोका। वाहन में सवार दो व्यक्ति मौके से भाग निकले, जबकि गौरव रघुवंशी निवासी गुमतरा को वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया। वाहन की तलाशी में लकड़ी काटने के उपयोग में आने वाले दो हाथ आरे जब्त किए गए।
पूछताछ में गौरव रघुवंशी ने बताया कि उसके साथ वाहन में स्वपनिल रघुवंशी, राहुल रघुवंशी निवासी गुमतरा तथा लक्ष्मण सिंह उर्फ दीपक चौरिया निवासी खमरियामाल सवार थे। आरोप है कि स्वपनिल रघुवंशी लकड़ी कटाई और तस्करी के संबंध में फोन पर बातचीत कर रहा था, जबकि दीपक चौरिया रास्ते में रैकी कर सूचना दे रहा था।
वन विभाग ने बोलेरो और पिकअप वाहन सहित जब्त सागौन लट्ठों को कब्जे में लेकर पी.ओ.आर. क्रमांक 46076/22 दिनांक 23 अगस्त 2026 के तहत भारतीय वन अधिनियम 1927 की विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। फरार आरोपियों स्वपनिल रघुवंशी एवं राहुल रघुवंशी की तलाश जारी है।
उक्त कार्रवाई में वन परिक्षेत्र कुंभपानी एवं खमारपानी के कर्मचारी तथा सुरक्षा श्रमिकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...