बीआरसी कादीपुर में कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित, रसोइयों के मानदेय में वृद्धि पर सम्मान
सुल्तानपुर। कादीपुर ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) के प्रांगण में रविवार को मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण एवं परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों के मानदेय वृद्धि के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में रसोइयों को प्रतीकात्मक रूप से कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए गए। और रसोईया दुर्घटना बीमा 2 लाख का कार्यक्रम नगर पंचायत चेयरमैन कादीपुर आनन्द जयसवाल, एवं खंड शिक्षा अधिकारी पूजा पाठक ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया।इस अवसर पर आनन्द जयसवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा विभाग से जुड़े कर्मचारियों एवं कर्मियों के स्वास्थ्य और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। कैशलेस चिकित्सा कार्ड के माध्यम से पात्र लाभार्थी गंभीर बीमारी की स्थिति में निर्धारित सीमा तक संबद्ध सरकारी एवं निजी अस्पतालों में कैशलेस उपचार का लाभ ले सकेंगे। कार्ड मिलने पर रसोइयों के चेहरे पर खुशी और राहत दिखाई दी। प्राथमिक शिक्षक संघ कादीपुर के मंत्री लालचन्द गौतम ने कहा कि रसोइयां विद्यालयों में बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। सरकार द्वारा मानदेय में की गई वृद्धि उनके परिश्रम और सेवा का सम्मान है। उन्होंने कहा कि इससे रसोइयों का मनोबल बढ़ेगा और वे और अधिक उत्साह के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगी।
खंड शिक्षा अधिकारी पूजा पाठक ने कहा कि कैशलेस चिकित्सा सुविधा और मानदेय वृद्धि जैसी योजनाओं से शिक्षा विभाग से जुड़े कर्मियों का मनोबल बढ़ेगा, जिसका सकारात्मक प्रभाव विद्यालयों के वातावरण पर पड़ेगा। कार्यक्रम का संचालन विजय सिंह ने किया। इस मौके पर लालचन्द गौतम, छोटेलाल, श्रवण कुमार, ओमप्रकाश, कपिलदेव, योगेन्द्र प्रताप सिंह, रण विजय सिंह, डॉ0 अम्बिकेश प्रताप सिंह,विनोद कुमार, रामकेश, दिनेश चंद्र, सुभाष मौर्या सहित प्रधानाध्यापक, शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक एवं बड़ी संख्या में रसोइयां मौजूद रहीं।
Post a Comment