⚡ ब्रेकिंग News

मानदेय बढ़ा, मिला कैशलेस इलाज का तोहफा: बल्दीराय में खिले रसोइयों के चेहरे

मानदेय बढ़ा, मिला कैशलेस इलाज का तोहफा: बल्दीराय में खिले रसोइयों के चेहरे

केएमबी जगन्नाथ मिश्रा 
सुल्तानपुर-बल्दीराय ब्लॉक सभागार में रविवार को परिषदीय विद्यालयों के रसोइयों के लिए आयोजित सम्मान समारोह उत्सव जैसा बन गया। सरकार की ओर से मानदेय में वृद्धि और मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा कार्ड मिलने से रसोइयों में जबरदस्त खुशी देखी गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख शिवकुमार सिंह और खंड शिक्षा अधिकारी श्याम बिहारी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अतिथियों ने प्रतीकात्मक रूप से कई रसोइयों को कैशलेस कार्ड सौंपा। 

जानकारी दी गई कि इस कार्ड से पात्र रसोइया चिन्हित सरकारी और निजी अस्पतालों में निर्धारित सीमा तक मुफ्त इलाज करा सकेंगे। इससे उन्हें स्वास्थ्य को लेकर बड़ी राहत मिलेगी।

समारोह में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से भी बड़ी सौगात की घोषणा की गई। बताया गया कि सभी रसोइयों को 2 लाख रुपये का सामाजिक सुरक्षा बीमा कवर मिलेगा, साथ ही हर साल यूनिफॉर्म के लिए रुपये भी दिए जाएंगे।

इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख शिवकुमार सिंह ने कहा कि सरकार शिक्षा विभाग से जुड़े हर कर्मी के स्वास्थ्य और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। वहीं खंड शिक्षा अधिकारी श्याम बिहारी ने कहा कि चिकित्सा सुविधा और मानदेय वृद्धि से कर्मियों का मनोबल बढ़ेगा, जिसका सीधा सकारात्मक असर स्कूलों के शैक्षिक माहौल पर पड़ेगा।

कार्यक्रम का संचालन विवेकानंद ओझा ने किया। इस दौरान एआरपी समीम खान, संदीप पांडे, वेद प्रताप सिंह, सुदीप सिंह, विष्णु दत्त पाण्डे, स्वामीनाथ, रमाशंकर मिश्र, विकास सिंह सहित बड़ी संख्या में प्रधानाध्यापक, शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक, ग्राम प्रधान और सैकड़ों रसोइयां मौजूद रहीं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...