⚡ ब्रेकिंग News

प्रीतभोज कार्यक्रम में चाकूबाजी, साढ़ू पर हमले में घायल युवक जिला अस्पताल रेफर

प्रीतभोज कार्यक्रम में चाकूबाजी, साढ़ू पर हमले में घायल युवक जिला अस्पताल रेफर

केएमबी खुर्शीद अहमद
अमेठी। मुसाफ़िरखाना कस्बे के वार्ड नंबर 6 में आयोजित एक प्रीतभोज कार्यक्रम उस समय अफरा-तफरी में बदल गया, जब कार्यक्रम में आए एक युवक ने अपने ही साढ़ू पर चाकू से हमला कर दिया। इस घटना में विजय विश्वकर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर स्थिति को नियंत्रित किया और घायल को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 6 में एक परिवार द्वारा प्रीतभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें रिश्तेदार और मोहल्ले के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए थे। इसी दौरान कार्यक्रम में आए एक युवक का किसी बात को लेकर अपने साढ़ू विजय विश्वकर्मा से विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि युवक ने गुस्से में आकर चाकू से विजय विश्वकर्मा पर हमला कर दिया। हमले में विजय विश्वकर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए, जिससे कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद लोगों ने तत्काल घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर उपस्थित लोगों से पूछताछ की और हमले के कारणों की जानकारी जुटाई। फिलहाल आरोपी युवक की पहचान कर उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं इस घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...