⚡ ब्रेकिंग News

सूचना विभाग ने लगाई राज्य सरकार की नौ वर्ष की उपलब्धियों पर विकास प्रदर्शनी

सूचना विभाग ने लगाई राज्य सरकार की नौ वर्ष की उपलब्धियों पर विकास प्रदर्शनी

केएमबी ब्यूरो
 सुलतानपुर 19 मार्च। प्रदेश सरकार के ‘नव निर्माण के नौ वर्ष‘ पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित नौ दिवसीय कार्यक्रम के अन्तर्गत पं0 राम नरेश त्रिपाठी सभागार परिसर में विभिन्न विभागों यथा- श्रम विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, खादी ग्रामोद्योग विभाग, समाज कल्याण विभाग, पंचायतीराज विभाग, सूचना विभाग, कृषि विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा स्टाॅल लगाकर विभागीय योजनाओं की जन सामान्य को जानकारी प्रदान की गयी। पं0 राम नरेश त्रिपाठी सभागार में सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग में पंजीकृत कलाकार श्यामलाल प्रजापति एवं उनकी टीम द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रदेश सरकार की नीतियों एवं कार्यक्रमों, उपलब्धियों पर आधारित लोकगीतों के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया गया। सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनी में जन सामान्य को केन्द्र व राज्य सरकार के द्वारा चलायी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों के बारे में जानकारी प्रदान की गयी।
 ज्ञात हो कि दिनांक 18 मार्च 2026 से 26 मार्च 2026 तक नौ दिवसीय मेला आयोजित किया जायेगा तथा इसका उद्देश्य शासन की महत्पूर्ण उपलब्धियों एवं योजनाओं की जानकारी से जनसामान्य को अवगत कराया जाना है तथा केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से जन सामान्य को लाभान्वित कराया जाना है।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...