⚡ ब्रेकिंग News

युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने महानिदेशक भर्ती को भेजा ज्ञापन, एआरओ अमेठी के स्थानांतरण पर गहरा रोष

युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने महानिदेशक भर्ती को भेजा ज्ञापन, एआरओ अमेठी के स्थानांतरण पर गहरा रोष

केएमबी खुर्शीद अहमद
अमेठी। सेना भर्ती केंद्र अमेठी को लेकर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शुभम सिंह ने अपने कार्यकर्ताओ के साथ गुरुवार को ज्ञापन एआरओ कार्यालय पर प्रदर्शन कर सौपा। जिसमे एआरओ अमेठी के स्थानांतरण पर रोष जाहिर किया। प्रदेश के 13 जिलो के युवाओ को सेना भर्ती केंद्र से रोजगार सदैव मिला है। लेकिन केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार को अमेठी के आसपास जिलो के युवाओ को रोजगार मिलना अच्छी नही लगा। अब युवाओ को मिलने अवसर और रोजगार छीन रही है। भारतीय जनता पार्टी अपनी घिनौनी हरकत से बाज आवो। अन्यथा युवा कांग्रेस कमेटी अमेठी भर्ती सेना केंद्र को लेकर धरना-प्रदर्शन करेगी। जिसके लिए भारतीय जनता पार्टी की सरकार जिम्मेदार होगी।  युवा कांग्रेस कमेटी अमेठी जिलाध्यक्ष शुभम ने महानिदेशक भर्ती सेना मुख्यालय नई दिल्ली से एआरओ अमेठी के स्थानांतरण को तत्काल जनहित मे निरस्त करे। और मांगो पर बिचार करे। धरना-प्रदर्शन के बाद एआरओ अमेठी को ज्ञापन देने वालो मे युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शुभम सिंह,बीरेन्द्र सिंह लोहा,शुभम तिवारी,अनुज तिवारी,सुशील कुमार तिवारी आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...