⚡ ब्रेकिंग News

श्रीराम के जयघोष से गूंजा मैरवा, शांतिपूर्ण संपन्न हुई भव्य शोभायात्रा

श्रीराम के जयघोष से गूंजा मैरवा, शांतिपूर्ण संपन्न हुई भव्य शोभायात्रा

केएमबी ब्यूरो मुकुल बरनवाल 
मैरवा,सीवान। रामनवमी के पावन अवसर पर मैरवा नगर पूरी तरह भक्ति और आस्था में डूबा नजर आया। श्रीराम के जयघोष से शहर गूंज उठा और भव्य शोभायात्रा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। शोभायात्रा में विभिन्न आकर्षक झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। इनमें 50 कन्याओं की भव्य झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। पारंपरिक परिधान में सजी कन्याओं ने धार्मिक और सांस्कृतिक संदेश प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। जैसे ही यह झांकी मैरवा धाम पहुंची, श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी और शोभायात्रा का कारवां वहीं ठहर गया। इस दौरान मैरवा की सड़कों पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। हजारों की संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा में भाग लेकर इसकी भव्यता को और बढ़ा दिया। जगह-जगह श्रद्धालु “जय श्रीराम” के उद्घोष के साथ वातावरण को भक्तिमय बनाते रहे। शोभायात्रा के दौरान प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे और चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती रही, जिससे आयोजन पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सका। वहीं, साहित्यिक मंच की झांकी भी लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रही। नगर के विभिन्न स्थानों पर भंडारे एवं सेवा शिविर लगाए गए, जहां श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद और पेयजल की व्यवस्था की गई। कुल मिलाकर मैरवा में आस्था, उत्साह और प्रशासनिक व्यवस्था का सुंदर संगम देखने को मिला, जिसने इस आयोजन को यादगार बना दिया।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...